Name of the Post :-

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Apply Now

Post Date / Update :-
25.05.2026 I 05:12am
Short Details :-
अगर आपने Bihar School Examination Board (BSEB) से वर्ष 2026 में 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा पास की है, तो आपके लिए बिहार सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु “मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत स्कॉलरशिप प्रदान करती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों की आर्थिक सहायता करना है, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और आगे इंटरमीडिएट तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इसके तहत पात्र छात्रों को ₹8,000 से ₹10,000 तक की छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से प्रथम श्रेणी (First Division) से पास सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को दिया जाता है, जबकि द्वितीय श्रेणी (Second Division) से पास SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, जिसे छात्र MedhaSoft पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पूरा कर सकते हैं।

कई छात्रों को यह जानकारी नहीं होती कि आवेदन कब शुरू होगा, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, पात्रता क्या होगी और आवेदन कैसे करना है। इसलिए इस लेख में हम आपको Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान और सरल भाषा में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Bihar School Examination Board (BSEB)

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026

Mukhyamantri Balak /Balika Protsahan Yojna 2026

www.sonuonlinecare.com
Important Dates & Events
Appilcation Fee
  • Application Start : 25 May 2026
  • Last Date : Notify Later
  • No Application Fee 

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 : Egibility

1st Division वाले छात्र/छात्राएं

  • सभी कैटेगरी (General/OBC/EBC/SC/ST/Minority) के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आमतौर पर ₹10,000 की सहायता मिलती है।

2nd Division वाले छात्र/छात्राएं

  • SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है।
  • कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ₹8,000 तक सहायता मिलती है।

जरूरी शर्तें

  • छात्र बिहार का स्थायी निवासी हो।
  • 2026 में BSEB Matric परीक्षा पास हो।
  • छात्र का बैंक खाता उसके नाम पर हो।
  • Aadhaar और बैंक लिंक होना चाहिए .

 

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 : Required Documents

Form भरते समय ये डॉक्यूमेंट चाहिए :

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • एडमिट कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

How to Apply Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Online Form

  • MedhaSoft Official Website खोलें।
  • Or Visit Some Useful Important Links Section Below
  • Matric Scholarship 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Registration Number और जन्मतिथि डालें।
  • OTP Verify करें।
  • बैंक और Aadhaar जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • Final Submit करें।
  • Application Print निकाल लें।

Some Useful Important Links

Apply Online

Click Here

Download Notification

Click Here

Join Whatsapp Channel/Group

Click Here

Join Telegram Channel/Group

Click Here

 Official Website

Click Here

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026

Scroll to Top