Name of Post :-

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025 मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू

Post Date / Update
03.02.2026
Short Information
Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य की अविवाहित छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण सभी पात्र अविवाहित छात्राओं को सरकार द्वारा एकमुश्त ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी। प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई, कॉलेज या कोचिंग फीस, पुस्तकें, शिक्षण सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सकेंगी। इससे छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, उच्च शिक्षा जारी रखने और अपने भविष्य को बेहतर दिशा देने में सहायता मिलेगी।

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025

www.sonuonlinecare.com

Important Dates

  • Online Apply Start Date : 15-08-2025
  • Online Apply Last Date 15-02-2026

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 : योजना की कुछ महत्व पूर्ण बातें 

बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटरमीडिएट में  किसी भी Division से पास सभी छात्राओं को Rs. 25000/- प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है तथा इसके अलावा मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत इंटरमीडिएट 1st Division से पास SC/ST के छात्राओं को Rs. 15000/-रुपया एवं 2nd Division से पास SC/ST के छात्राओं को Rs. 10000/- रुपया दिया जाता है।

कृपया ध्यान रखें- SC/ST Category के वैसी सभी छात्राएं जो इंटरमीडिएट में 1st/2nd Division से पास है उनको  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना  &  मुख्यमंत्री मेधावृति योजना  ये दोनों फॉर्म भरना होगा। 

  1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जिसमें Rs. 25000/- मिलेगा। 
  2. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए जिसमें 1st को Rs. 15000/-रुपया  तथा 2nd को Rs. 10000/-रुपया मिलेगा। 
CATEGORY GENDER DIVISION मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री मेधावृति योजना TOTAL  AMOUNT
GEN/BC/EBC/SC/ST GIRLS 1st/2nd/3rd 25000/- nill 25000/-
SC/ST GIRLS 1st 25000/- 15000/- 40000/-
SC/ST GIRLS 2nd 25000/- 10000/- 35000/-

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025

योजना का उद्देश्य

इस योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • बिहार की अविवाहित छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना। 
  • छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना। 
  • इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई जारी रखने में सहायता देना। 
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना। 

योजना का लाभ (Benefits of Mukhyamantri Balika Protsahan Yojana)

इस योजना के तहत छात्राओं को निम्न लाभ मिलेंगे:

  • एकमुश्त ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में। 
  • कॉलेज फीस, कोचिंग, किताबें व अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता,छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद। 

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025 : पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्रा को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो। 
  • छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण हो,छात्रा अविवाहित हो। 
  • बैंक खाता छात्रा के नाम से होना चाहिए। 
  • आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य। 

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 : आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ आवश्यक होंगे:

  • दशवीं का अंकपत्र
  • इंटरमीडिएट का अंकपत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक -आधार से Seeded होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर &  Email Id (Activate होना चाहिए )
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

How to Apply Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

Bihar Intermediate Pass Scholarship 2025

मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं.
  • “मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2025” लिंक पर क्लिक करें या योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें या अपनी पंजीयन संख्या और जन्मतिथि,मोबईल नंबर ,कैप्चा कोड  / कुल अंक दर्ज करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकरी , शैक्षणिक योग्यता और बैंक पासबुक  से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ों (जैसे – आधार कार्ड , बैंक पासबुक, मार्कशीट, फोटो) को  स्कैन करके अपलोड और फॉर्म सबमिट करें.
  • सभी जानकारी की जांच (Preview) करने के बाद फॉर्म को Final सबमिट करें.
  • आवेदन सफलतापूर्वक Submit / जमा करने के बाद Acknowledgement Slip / Receipt डाउनलोड / प्रिंट करके भविष्य के लिए आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें .

Some Important Useful Links

Check Application Status

Click Here

Apply Online Application

Registration      II       Login

Application Finalized By Student

Click Here

Check Your Name In The Scholarship List

Click Here

Get Userid and Password

Click Here

Download Short Notification

Click Here

Join Our WhatsApp Group

Click Here

Join Our Telegram Group

Click Here

Official Website

Click Here

Scroll to Top